बलरामपुर, अक्टूबर 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। दशहरा पर्व पर किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का एक और मौका मिला है। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण, किसान ड्रोन और फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े उपकरणों के लिए ऑनलाइन बुकिंग सात अक्तूबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। किसान 20 अक्तूबर रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत 10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत वाले कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन समेत अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। फसल अवशेष प्रबंधन योजना में 30 लाख रुपये तक की परियोजना लागत वाले कस्टम हायरिंग सेंटर और अन्य कृषि यंत्र शामिल हैं। यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए करें आवेदन इसके अलावा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम में मेज से...