सुल्तानपुर, फरवरी 25 -- सुलतानपुर। कृषि विभाग की ओर से संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल इन-सीटू योजना के तहत कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन बुकिंग 25 फरवरी से 4 मार्च तक होगी। कृषि यंत्रों पर मूल्य का 40 से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। ऑनलाइन करने वाले किसानों में यंत्र के लिए कृषकों का चयन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। डीडी कृषि रामाश्रय यादव ने यंत्र के लिए इच्छुक किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...