लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ कॉप रेज्ड्यूîव सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन व अन्य कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेन्टर के लाभार्थियों के चयन को ई-लाटरी निकाली जाएगी। 23 जनवरी को विकास भवन सभागार में दोपहर 12 बजे ई-लाटरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने ऑनलाइन बुकिंग की है वह निर्धारित तिथि व समय पर में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई-लाटरी में चयनित किसानों को उनके मोबाइल नं. पर एसएमएस के माध्यम से चयन व बिल अपलोड की अन्तिम तिथि की सूचना दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...