कृषि यंत्रों के चयन के लिए 183 किसानों की ई-लॉटरी
शाहजहांपुर, अगस्त 22 -- कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों के चयन के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय ई-लॉटरी आयोजित की गई। जनपद के सभी विकासखंडों से कृषि यंत्रों के लिए 1634 किसानों ने आवेदन किया था। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ई-लॉटरी के माध्यम से 183 किसानों का चयन किया गया। चयनित किसानों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस से सूचना भेजी गई है। साथ ही पोर्टल पर कृषि यंत्र खरीदकर बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि की जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि समय सीमा में बिल अपलोड नहीं करने पर आवेदन स्वतः निरस्त हो जाएगा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर पुरुषोत्तम मिश्रा सहित प्रगतिशील किसान और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कृषि यंत्रों के लिए ई लाटरी से हुआ 66 किसानों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.