फतेहपुर, फरवरी 25 -- फतेहपुर। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रो के लिए विभागीय वेबसाइट पर बुकिंग शुरु हो गई है। बताया कि 25 फरवरी से चार मार्च की रात 12 बजे तक ही बुकिंग शुरु रहेगी। कृषि यंत्रों के अवशेष लक्ष्य को समाहित किया गया है। कृषि यंत्र के उपकरण मूल्य का 40 से 80 फीसदी अनुदान देय है। दस हजार से अधिक व एक लाख से कम पर ढ़ाई हजार जमानत राशि, एक लाख से अधिक यंत्रों पर पांच हजार निर्धारित है। बताया कि 16 मार्च 2026 या उससे पूर्व यंत्र खरीद कर पोर्टल पर बिल अपलोड कर सकते हैं वह शामिल हो सकते है। ऑटो लॉटरी में या ई-लॉटरी से चयन होगा। चयनित किसान यंत्रों की खरीदी कृषि विभाग से इंपैनल कंपनियों या उनके डीलरों से ही करनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...