गुड़गांव, जुलाई 23 -- गुरुग्राम। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जिले के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए 23 जुलाई को रोटावेटर और लेज़र लैंड लेवलर के लिए ऑनलाइन ड्रॉ होगा। इसके माध्यम से पात्र किसानों का चयन कर उन्हें कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा। कृषि विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ऑनलाइन ड्रॉ 23 जुलाई को दोपहर 4:30 बजे लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में किया जाएगा। इस वर्ष 181 रोटावेटर तथा 40 लेज़र लैंड लेवलर पर अनुदान देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभाग को पहले ही आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें रोटावेटर के लिए 372 तथा लेज़र लैंड लेवलर के लिए 80 किसान पात्र पाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: कृषि यंत्रों पर मिलेगी राहत, आज खुलेगी किसानों की किस्मत पात्र किसानों की सूची में अंतिम लाभार्थियों ...