कृषि यंत्रों की कम बुकिंग पर शासन सख्त
संभल, अगस्त 6 -- कृषि यंत्रों पर अनुदान देने वाली योजनाओं में ऑनलाइन बुकिंग की धीमी रफ्तार को लेकर शासन ने नाराजगी जताई है। संयुक्त कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में कृषि अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू और सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनाओं के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग लक्ष्य के मुकाबले शून्य या बेहद कम है। इस पर अधिकारियों ने चिंता जताई। संयुक्त कृषि निदेशक ने निर्देश दिए कि किसानों के बीच योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। ताकि अधिक से अधिक किसान ऑनलाइन आवेदन कर टोकन प्राप्त कर सकें। यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों की बुकिंग कराने वाले 38,568 किसानों की 15.16 करोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.