शाहजहांपुर, मार्च 7 -- कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों के चयन के लिए ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। 57 किसानों ने कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया था। 16 किसानों का चयन किया गया। उप कृषि निदेशक पुरूषोत्तम मिश्रा ने बताया कि चयनित किसानों को निर्धारित समयावधि यानी 10 दिनों के भीतर कृषि यंत्र खरीदकर उसका बिल पोर्टल पर अपलोड करना होगा। ई-लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक, जिला गन्ना अधिकारी, जितेन्द्र मिश्रा सहित कई किसान भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...