सीवान, मार्च 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला एवं आत्मा किसान प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी का बुधवार को भव्य समापन हुआ। नौ मार्च से 13 मार्च तक चलने वाले इस संयुक्त आयोजन के माध्यम से जिले के किसानों को आधुनिक खेती और पुष्प उत्पादन की नवीनतम तकनीकों से जोड़ा गया। मेले के दौरान कृषि यांत्रीकरण पर विशेष जोर दिया गया। किसानों ने खेती को स्मार्ट बनाने के लिए 85 विभिन्न प्रकार के यंत्रों की खरीदारी अनुदानित दर पर की। इसमें स्ट्रॉ रिपर, रिपर बाइंडर, थ्रेशर, सुपर सीडर, कल्टीवेटर और पावर स्प्रेयर जैसे यंत्रों की कुल बिक्री पर विभाग द्वारा 35 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई। गौर करने वाली बात है कि विभाग द्वारा कुल 3246 परमिट जारी किए गए थे। इनमें से अब तक 1285 किसानों ने सफलतापू...