सीवान, दिसम्बर 20 -- सीवान। जिला कृषि कार्यालय परिसर में जिला स्तर पर 24 दिसंबर से 25 दिसंबर तक दो दिवसीय प्रथम कृषि यांत्रिकरण मेला 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इसके समें विभिन्न कृषि यंत्रों के अधिकृत विक्रेता जो जिला कृषि कार्यालय के तहत पंजीकृत हैं, जिला कृषि कार्यालय परिसर में अपना स्टॉल लगायेंगे। डीएओ आलोक कुमार ने बताया कि कृषि मेला में आवेदित किसानों को अनुदान दर पर कृषि यंत्रों की बिक्री की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...