भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सबौर स्थित बिहार कृषि विवि (बीएयू) में 16-18 मार्च को तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेला का उद्घाटन बिहार के कुलाधिपति सह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान करेंगे। उनके आने को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने अलग-अलग कमेटियां बनाई हैं, जो कृषि मेला में लगाए जाने वाले स्टॉल, आने वाले किसान, अतिथियों के स्वागत, खानपान सहित अन्य जिम्मेदारियां देखेंगे। सभी कमेटियों के साथ कुलपति लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं, ताकि किसी स्तर पर चूक न हो। राज्य के बाहर के किसानों को भी आमंत्रण भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...