देवघर, जनवरी 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। कृषि, पशुपालन एवं सहाकारिता विभाग (कृषि प्रभाग) द्वारा देवघर कॉलेज परिसर में बुधवार को जिला स्तरीय कृषि मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग से संबंधित दर्जनों स्टॉल लगाए गए थे। इसके साथ ही कृषि प्रदर्शनी में किसानों द्वारा तैयार किए गए फसलों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। वहीं कृषि मेला में कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी देवघर द्वारा भी स्टॉल लगाया गया था। जिसमें मशरुम के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया था। इसके साथ ही स्टॉल के माध्यम से मेला में आए किसानों को तकनीकी खेती करने के बारे में जानकारी दी जा रही थी। कृषि विज्ञान केंद्र के स्टॉल में मशरुम बिस्किट, मशरुम भुजिया, मशरुम आचार, चना मशरुम बड़ी, मसूर मशरुम बड़ी, घघरा मशरुम बड़ी, शहद, मोटे अनाज, अजोला, केचुआ खाद, डोलामाइट का उपयोग,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.