रुडकी, जून 25 -- धनौरी, संवाददाता। धनौरी के कृषि विज्ञान केंद्र की सभागार में गुरुवार को खेत बचाओ अभियान गोष्ठी में किसानों को उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, हरी खाद , सीमित कृषि रसायनों का प्रयोग जैसे मुद्दों पर जानकारी दी गई। इसका शुभारंभ कर मुख्य अतिथि दर्जाधारी श्याम वीर सैनी ने कहा कि कृषि मेंरासायनिक उर्वरकों और रसायनों के प्राकृतिक विकल्पों को अपनाना होगा। केंद्र के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर ही संतुलित उर्वरकों के प्रयोग करने को कहा। डॉ. विनोद ने सब्जियों में कम से कम रसायन प्रयोग करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- कृषि में प्राकृतिक विकल्पों को अपनाना होगा- सैनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...