मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली मिशन 2026 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय कम पानी में अधिक उत्पादन: कृषि नवाचारों से बदलता परिदृश्य था।कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी डॉ. ब्रजभूषण चौधरी ने मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कम पानी में अधिक उत्पादन की तकनीकों, आधुनिक कृषि नवाचारों तथा बिहार के कृषि परिदृश्य में इनके महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रो. सेराज, प्रो. नासीर अख्तर, डॉ. मदन कुमार एवं प्रो. संतोष कुमार प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बिहार के संदर्भ में जल संरक्षण आधारित कृषि पद्धतियों की उपयोगिता और आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम क...