गया, दिसम्बर 12 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कृषि विभाग की ओर से 'पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट में नवाचारी दृष्टिकोण' विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रगतिशील किसान धर्मवीर कंबोज ने बताया कि कृषि क्षेत्र में औषधीय फसलों के उत्पादन के साथ-साथ फलों के विविध प्रकार के प्रसंस्करण और प्रबंधन से अनेक उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं, जिन्हें बाजार में उचित मूल्य प्राप्त होता है। इसमें स्वास्थ्यवर्धक, मस्तिष्क-उत्तेजक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले जैम तथा अन्य पोषक उत्पाद शामिल हैं। धर्मवीर कंबोज ने कहा कि ये सभी उत्पाद रासायनिक-मुक्त फसलों और फलों से तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किसी एक फल से कम से कम पांच प्रकार के खाद्य, शुद्ध और स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.