कृषि में कम पानी में उन्नत खेती समय की मांग: डॉ पुरुषोत्तम
रुडकी, मई 23 -- धनौरी, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी में शनिवार को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापना दिवस पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में जनपद के किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी अधिकारी डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने कृषकों को बताया कि जल एक सीमित प्राकृतिक संसाधन है, जिसका उपयोग हमें बहुत सोच समझ कर अब करना होगा। पानी के इस्तेमाल में बेहतर दक्षता, फसल की उत्पादकता और कृषको की आय में वृद्धि के लिए आज सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को कृषि में अपनाना समय की मांग है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.