हरदोई, फरवरी 20 -- हरदोई, संवाददाता। चकबंदी, धान खरीद, एमएसपी और अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि डील समेत विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित के नेतृत्व में श्रवण देवी मंदिर से पद मार्च निकाला गया। पदयात्रा करते हुए कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय स्थित धरना स्थल पहुंचे, जहां हनुमान चालीसा का पाठ कर धरना विधिवत शुरू किया गया। सरोज दीक्षित एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश में किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है। किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य पूर्ण रूप से नहीं मिल पा रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नोनखारा और नारायणपुर क्षेत्र के लगभग 80 प्रतिशत लोग चकबंदी नहीं चाहते, फिर भी जबरन चकबंदी थोपने का प्रयास किया जा रहा है। अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि समझौते को भी उन्होंने किसानों के हित में न बताते हुए इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.