दुमका, जनवरी 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची से संबद्ध तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय, गोड्डा के बी.एससी. (कृषि) सातवें सेमेस्टर के छात्रों द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं कृषि औद्योगिक संलग्नता कार्यक्रम के अंतर्गत सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम गंदरकपुर, मंडल टोला, शिकारीपाड़ा प्रखंड, दुमका जिला में विभिन्न संस्थानों का सर्वेक्षण एवं कृषि तकनीकी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्राथमिक विद्यालय (मिडिल स्कूल) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गंदरकपुर, शिकारीपाड़ा प्रखंड, दुमका जिला का सर्वेक्षण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...