सीवान, अगस्त 21 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषक प्रशिक्षण व भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, मिट्टी जांच, कृषि मशीनरी के खेतों में उपयोग व विभिन्न उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उसके समाधान के उपाय बताए गए।

कृषकों की समस्याओं पर चर्चा केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने अतिथियों के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. कन्हैया लाल रैगर ने उर्वरकों के उपयोग, खरीफ फसल में कीट एवं बीमारियों के प्रबंधन के बारे में उपयोगी जानकारी दी। खेती में उपकरणों के उपयोग के बारे में कृषि अभियंता कृष्ण बहादुर छेत्री ने किसानों को जानकारी दी। उन्होंने इसके उपयोग...