रांची, मार्च 19 -- रांची। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से गुरुवार को उनके आवास पर मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक विस्तार, निवेश और रोजगार सृजन पर विस्तृत चर्चा हुई। कंपनी ने राज्य के प्रमुख शहरों में शोरूम और भविष्य में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की योजना साझा की। मंत्री ने निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार उद्योग-अनुकूल नीतियों और सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए बेहतर वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...