खगडि़या, मार्च 18 -- खगड़िया, नगर संवाददाता सूबे के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव मंगलवार को कृषि कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि पटना से सबौर में कृषि विभाग के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कृषि मंत्री जा रहे थे। इसी दौरान वे कृषि कार्यालय पहुंचे और विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी अधिकारियों से ली। इस दौरान उन्होंने विभाग के बीज वितरण, कृषि यंत्र वितरण, मिट्टी जांच, उद्यान विभाग के विभिन्न योजनाओं के वार्षिक प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि लक्ष्य को निर्धारित समय अवधि पर पूरा करें। वहीं किसानों के बीच विभाग के योजनाओं के प्रचार प्रसार व प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए। कहा कि किसानों के आर्थिक तरक्की के लिए सरकार व विभाग द्वारा लगातार कृषि रोड मैप के माध्यम से योजनाएं संचालित हो रही है। किसानों को ...