रांची, अप्रैल 27 -- चान्हो, प्रतिनिधि। सभी वर्गों की उन्नति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है यह बात झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को प्रखंड में आयोजित विभिन्न शिलान्यास कार्यक्रमों के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड के समग्र और योजनाबद्ध विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिना किसी भेदभाव के ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि आम लोगों की जागरूकता और सहभागिता से संभव है, इसलिए ग्रामीण अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।इस यह भी पढ़ें- कर्म ही पूजा है ...