गोपालगंज, अगस्त 14 -- गोपालगंज। जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत शुक्रवार को बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने की। इस अभियान के तहत खेतों में लगी फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।  सर्वे में फसल की तस्वीर के साथ यह जानकारी दर्ज होगी कि किस किसान के किस खेत में कौन सी फसल लगी है। डिजिटल सर्वे से फसलों की वास्तविक स्थिति की सटीक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इससे कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन, फसल आकलन और किसानों से जुड़ी सरकारी सुविधाओं की निगरानी में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 38 जिलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार में अब तक 55.53 लाख किसानों का हुआ पंजीकरण इसे 30 सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गोपालगंज जिले में कु...