रांची, जुलाई 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के अंतर्गत अपना गणना फार्म भरा। साथ ही उनहोंने सभी पात्र मतदाताओं से भी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भरने की अपील की। मंत्री ने कहा कि सही और अद्यतन मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपना गणना फार्म समय पर भरकर जमा करे, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यदि आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो आज ही यह कार्य पूरा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...