रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को सितारगंज स्थित राजकीय उद्यान एवं पौधालय का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मंत्री ने उपस्थिति रजिस्टर देखते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने उद्यान में तैयार की जा रही विभिन्न नर्सरियों का निरीक्षण किया और पौध उत्पादन की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कर्मचारियों ने बताया कि उद्यान में आम, लीची और अमरूद की उन्नत प्रजातियां विकसित की जा रही हैं। विशेष रूप से अमरूद की एल-49 प्रजाति के करीब तीन हजार पौधे तैयार किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि उद्यानिकी क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि किसानों को उच्च गुणवत्ता के पौधे मिल सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.