सिमडेगा, सितम्बर 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, शिशिर मिंज और विजय बेक कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से शिष्टाचार भेंट कर कई मुद्दों पर की चर्चा। उन्होंने जिले में कृषि कार्य को बढ़ावा देने और किसानों के हित में अधिक से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल में उतारने का आग्रह किया। डेविड तिर्की ने जिले के किसानों की समस्याओं को विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि कृषि को बढ़ावा देकर जिले से पलायन को दूर किया जा सकता है। साथ ही गरीबी भी दूर हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...