मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि मंत्रालय में मुलाकात की। वहीं उन्हें देश के आलू किसानों, विशेषकर उत्तर प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि देश में आलू के दाम लगातार गिर रहे हैं। जिसके कारण किसानों को अपनी फसल का लागत मूल्य भी प्राप्त नहीं हो पा रहा है। मंडियों में प्रतिदिन आलू के भाव गिरने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आलू के लिए निर्यात प्रोत्साहन नीति लागू की जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और बाजार में संतुलन स्थापित हो। उन्होंने बताया कि किसानों की प्रमुख और लाभकारी गन्ना प्रजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.