जौनपुर, जून 30 -- जौनपुर, संवाददाता। जौनपुर में राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद की ओर से कराए जाने वाले 5 ग्रामीण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शिलान्यास किया। उन्होने बताया कि इन पांच सड़कों का निर्माण एक करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। जिन सड़कों का निर्माण होना है उनमें मीरापुर पूरा-अंधरी मार्ग से गठाना बाजार पिच रोड, जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर लपरी पिच रोड से राधमनी बनवारी के घर तक, मल्हनी-कौईरीडीहा सम्पर्क मार्ग से कुइया तक, कलापुर नवली मार्ग से अहिरोपशुरामपुर सब स्टेशन तक, मीरापुर पिच रोड से बस्तीबन्दगान तक शामिल है। राज्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों के बनने से गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होने होगी, जिससे कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा सभी क्षेत्रों में सुधार होगा। यह भी पढ़ें- जौनपुर को फ...