पिथौरागढ़, अप्रैल 7 -- जजोली में रहने वाली अनुसूचित जाति बस्ती के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए कृषि भूमि का सर्वे होने से रोष हैं। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि जजोंली से धनेला तोक तक सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क का सर्वे जानबूझकर उनकी एकमात्र उपजाऊ भूमि पर किया गया है। यदि इस भूमि पर सड़क का निर्माण होता है, तो पूरा अनुसूचित जाति परिवार भूमिहीन हो जाएगा। कहा कि इससे न केवल उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा होगा, बल्कि भविष्य में उनके बच्चों के जाति व निवास प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी सुविधाओं से भी उन्हें वंचित होना पड़ सकता है। बाद में उन्हें एसडीएम को ज्ञापन देकर प्रस्तावित मार्ग के सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.