गाज़ियाबाद, जून 14 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र में कृषि भूमि बेचने के नाम पर 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन का सौदा तय करने के बाद आरोपियों ने लाखों रुपये ले लिए, लेकिन न तो भूमि का बैनामा कराया और न ही रकम वापस की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके तीन बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घूकना मरियम नगर निवासी एकता ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने और उनके पति सतेंद्र ने घूकना मरियम नगर निवासी शांति तथा उसके बेटों कुलदीप, अमित कुमार और संदीप कुमार से तीन बीघा कृषि भूमि खरीदने का समझौता किया था। आरोपियों ने उन्हें भूमि दिखाकर सौदा तय कराया और जमीन बेचने का भरोसा दिया। पीड़िता के मुताबिक बाद में आरोपियों ने बताया कि वह तय की गई तीन बीघा भूमि उपल...