गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- मोदीनगर। गांव दतैड़ी निवासी एक व्यक्ति को कृषि भूमि दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। गांव दतैड़ी निवासी देशराज ने बताया कि एक युवक से कृषि भूमि का सौदा 50 लाख में तय हुआ था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब बैनामा नहीं हुआ तो पीड़ित उनके पास गया। उसे पता कि आरोपियों ने उक्त भूमि का एग्रीमेंट किसी अन्य के नाम कर दिया है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर राज सिंह, सावन, सुनील गौतम, पंकज और अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...