गाज़ियाबाद, मई 23 -- मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। गांव सीकरी खुर्द निवासी प्रॉपटी डीलर को 14 बीघा कृषि भूमि दिलाने का झांसा देकर ढाई करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव सीकरी खुर्द निवासी नीटू चौधरी प्रॉपटी डीलिंग का काम करते हैं। नीटू चौधरी ने बताया कि 14 बीघा कृषि भूमि दिलाने की डील मिली। इसके बाद कृषि भूमि की तलाश शुरू की। कस्बा फरीदनगर में 14 बीघा कृषि भूमि मिल गई और बीस करोड़ रुपये में सौदा तय हो गया। पेशगी के तौर पर ढाई करोड़ रुपये दे दिए और बाकी रकम बैनामा के समय देने की बात तय हुई। यह भी पढ़ें- जमीन बेचने का सौदा कर 6.70 लाख रुपये हड़पे मोदीनगर तहसील में इस बाबत एग्रीमेंट भी किया गया। इस बीच नीटू की तबीयत खराब हो गई। लंबे समय तक वह अस्पताल में भर्ती रहे। जब वह ठीक हुए तो पता चला कि कृष...