पीलीभीत, मार्च 19 -- पूरनपुर। कृषि भूमि खरीद के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बदायूं के कोट निवासी अनिकेत सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसमें कहा गया था कि अभयपुर माधौपुर स्थित 13.82 एकड़ कृषि भूमि का सौदा आरोपियों से तय हुआ था। इस दौरान उन्होंने करीब 1.29 करोड़ रुपये बैंक के माध्यम से और 61 लाख रुपये नकद दे दिए। आरोप है कि विक्रय पत्र पर हस्ताक्षर भी करा लिए गए, लेकिन बाद में बैनामा पंजीकृत नहीं कराया गया। आरोपियों ने लंबे समय तक टालमटोल की और 11 दिसंबर 2025 को उक्त भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दी। कई माह बीत जाने के बाद भी न तो जमीन मिली और न ही रकम वापस की गई। मामले में पुलिस ने सरताज सिंह, रूपेंद्र कौर, कवरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह ...