कृषि भूमि अधिग्रहण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, मई 21 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कार्यालय पर गुरुवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन कांटी प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें सदस्यों ने ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप व औद्योगीकरण के नाम पर कृषि भूमि अधिग्रहण का विरोध किया। इससे पहले कांटी स्थित संगठन कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जिला सचिव लालबाबू राय ने कहा कि कांटी, मड़वन, कुढ़नी, मुशहरी व बोचहां सहित विभिन्न क्षेत्रों में किसानों की उपजाऊ जमीन को अधिग्रहीत करने की तैयारी तथा जमीन की खरीद-बिक्री व नये भवन निर्माण पर लगाए गए प्रतिबंध से किसानों, खेत मजदूरों व ग्रामीण जनता में भारी आक्रोश है। धरना-प्रदर्शन के दौरान महादलित व दलित बस्ती में संपर्क पथ, भूमिहीनों को वास की जमीन मुहैया कराने, दाखिल- खारिज, परिमार्जन व भूमापी में भ्रष्टाचार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.