कृषि बीज भण्डार से अनुदान पर बीज मिलेंगे
श्रावस्ती, अगस्त 6 -- श्रावस्ती,संवाददाता। किसानों के लिए रबी सत्र 2026-27 में बोई जाने वाली फसलों- गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, राई/सरसों एवं अलसी के बीज, राजकीय कृषि बीज भण्डार से अनुदान पर एवं निःशुल्क बीज मिनीकिट लेने के लिए प्रथम चरण की बुकिंग प्रारम्भ हो चुकी हैं। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कृषि विभाग की वेबसाइट के माध्यम से कोई भी कृषक स्वयं बुकिंग कर सकता है या अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भण्डार पर जाकर भी अपनी सुविधा अनुसार बुकिंग करा सकते हैं। प्रथम चरण की बुकिंग 2 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक चालू रहेगी और 17 अगस्त 2026 को ई-लॉटरी होगी। इसी तरह से द्वितीय एवं तृतीय चरण की बुकिंग 7 दिन के अंतराल पर खोली जाएगी। प्रत्येक चरण 3 दिन का होगा सोमवार से बुधवार तक बुकिंग,गुरुवार को ई-लॉटरी एवं शुक्रवार से रविवार तक पुनः ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.