समस्तीपुर, दिसम्बर 30 -- वारिसनगर। कृषि बाजार समिति प्रांगण में सब्जी मंडी के व्यवसाई खुले आसमान के नीचे अपना कारोबार करने को विवश हैं। जाम की समस्या को लेकर प्रशासन द्वारा त्रिपाल एवं पन्नी लगाकर बनाई गई अस्थायी दुकानों को हटवा दिया गया। उसके बाद एक पखवारे से मंडी व्यवसाइयों की परेशानी काफी बढ़ गई है। ठंड और बूंदाबांदी के बीच वे खुले आसमान में दिन भर सब्जी बेचने को विवश हैं। मंडी के प्रमुख व्यवसायी अमरेश कुमार महतो, राजेश कुमार, बबलू साह, सुधीर उपाध्याय, उमेश महतो, पुनीत महतो, गणेश महतो, अशोक साह, मंटुन साह, मोहन साह, प्रमोद महतो, अमित सिंह, देवानंद प्रसाद आदि का कहना है कि न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही मौसम से बचाव का कोई साधन। बारिश या बूंदाबांदी होने पर सब्जियां भींग जाती है जिससे नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं ठंड के कारण ग्राह...