हजारीबाग, मार्च 17 -- केरेडारी, प्रतिनिधि सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर मंगलवार को केरेडारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में खरवार भोगता विकास संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामवृक्ष गंझू ने की, जिसमें कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 21 मार्च को प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि फार्म मैदान में प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तरीय सरहुल समिति का गठन किया गया है। इसमें मनातू, पचड़ा, चट्टीबारियातू, पांडु, कंडाबेर, बेलतू, बरियातू, गरीकलां, केरेडारी, सलगा, बुंडू एवं पताल पंचायत के गांवों के खरवार भोगता समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा। एक अन्य प्रस्ताव में यह निर्णय लिया गया कि प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव में आदिवासी समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.