लखीमपुरखीरी, जुलाई 1 -- गोला गोकर्णनाथ। उन्नकिसेस कृषि संस्थान के पूर्व छात्र प्रांशू गुप्ता ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में कृषि विभाग में कृषि प्राविधिक सहायक पद पर अंतिम चयन प्राप्त किया है। अपनी इस उपलब्धि के बाद प्रांशू गुप्ता उन्नकिसेस कृषि संस्थान पहुंचे जहां उन्होंने विधिवत आरती पूजन कर संस्थान की संचालक गीता भदौरिया एवं संरक्षक विनीत भदौरिया का आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्थान के संरक्षक विनीत भदौरिया ने प्रांशू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों की शिक्षा और भविष्य संवारने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। यह भी पढ़ें- 40 छात्र- छात्राएं कृषि तकनीकी सहायक पद ...