कृषि प्राविधिक की नौकरी मिली तो रक्षाबंधन पर दोगुनी हुई परिवार की खुशी
कन्नौज, अगस्त 28 -- तिर्वा, संवाददाता। रक्षाबंधन का त्योहार तिर्वा के दुर्गा नगर निवासी अजित सिंह राठौर के परिवार के लिए इस बार दोहरी खुशियां लेकर आया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से कृषि प्राविधिक पद पर नियुक्ति पत्र मिलने के बाद परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। अजित सिंह ने बताया कि आयोग की चयन प्रक्रिया में उन्हें कानपुर मंडल में प्रथम स्थान मिला, जबकि प्रदेश स्तर पर उनकी 34वीं रैंक रही। इसके बाद उनकी पहली तैनाती औरैया जनपद के कृषि विभाग में की गई है। उन्होंने बताया कि किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि प्राविधिकों की भर्ती की गई है। प्रदेश में कुल 3446 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.