नैनीताल, जनवरी 6 -- नैनीताल/मुक्तेश्वर। अनुसूचित जाति उप योजना (स्पेशल कंपोनेंट प्लान) के तहत केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान (सीट्स) क्षेत्रीय कार्यालय मुक्तेश्वर की ओर से मंगलवार को भुम्का में कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के कृषकों को पाइप, क्रेट और स्प्रे मशीन भी वितरित की गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रभारी डॉ. अरुण किशोर, वैज्ञानिक डॉ. रश्मि ने फलदार पौधों में होने वाली बीमारियों व उनके उपचार की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान मुकेश चंद्र बौद्ध, वैज्ञानिक डॉ. चांदनी, विनोद चंद्र, अंकुर, सहायक कृषि अधिकारी नारायण सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी, उमेश चंद्र रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...