बलरामपुर, फरवरी 18 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। विकास खण्ड उतरौला परिसर में खण्ड स्तरीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के वरिष्ठ शस्य वैज्ञानिक डॉ. सियाराम वर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रगतिशील किसान राम शब्द वर्मा रहे। प्रशिक्षण में लगभग 200 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती की बारीकियों को सीखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सियाराम वर्मा ने किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, नई सिंचाई तकनीक और फसल विविधीकरण से किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं तथा अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। मुख्य अतिथि राम शब्द वर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आधुनिक खेती और मत्स्य पालन अपनाकर वे प्रतिदिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.