बरेली, मार्च 26 -- कृषि विभाग की आईपीएम प्रयोगशाला बिल्वा में कीट रोग नियंत्रण योजना के अन्तर्गत कृषकों को तकनीकी अधिकारियों द्वारा एक दिवसीय मण्डलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया। जिसमें किसानों को पारिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट, रोग नियंत्रण योजना में कृषि रक्षा की नई तकनीक की जानकारी दी गई। संयोजक अमर पाल, उप कपि निदेशक (कृषि रक्षा) और हिमांशु पाण्डेय, उप कपि निदेशक, डा0 रंजीत सिंह एवं डा० लक्ष्य यादव, कृषि वैज्ञानिक, केवीके, आईवीआरआई. बरेली आदि की उपरिथति में कार्यक्रम हुआ। जिसमें बरेली मण्डल के चारों जिलों के कृषि रक्षा अनुभाग के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में कृषकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कृषकों को बताया गया, फसलों में कीट रोग लगने से बचाने को क्या करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन इन्द्रपाल सिंह वरिष्ठ प्रावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.