जौनपुर, दिसम्बर 10 -- मुंगराबादशाहपुर। डायट जौनपुर परिसर में बुधवार को आयोजित जनपद स्तरीय कृषि प्रदर्शनी तथा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गरियाव के सहायक अध्यापक संजय कुमार मिश्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल ने उनकी अभिनव तकनीकों, पर्यावरण संरक्षण मॉडल और प्रस्तुति को सराहते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक डॉ. विनोद कुमार शर्मा तथा संचालन डॉ. मिथिलेश ने किया। प्रथम स्थान पर चयनित होने पर बीईओ डॉ. अविनाश सिंह, एआरपी टीम तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...