शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। डायट में विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति प्रदर्शनी, गणित ओलंपियाड, गणित प्रदर्शनी, कृषि प्रदर्शनी तथा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्या सोनिया गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी बीएल मौर्य ने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण की सराहना की। कृषि प्रदर्शनी में अनामिका ने प्रथम, काजल वर्मा एवं सुभाना ने द्वितीय, जबकि श्वेता यादव और भानु प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें अपने-अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन म...