बक्सर, मार्च 30 -- पेज तीन के लिए ----- उन्नत पटना में आयोजित बैठक में जिले के 3 पदाधिकारी हुए शामिल बैठक में फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर हुई विस्तृत चर्चा बक्सर, निज प्रतिनिधि। सोमवार को राजधानी पटना में आईसीएआर व आरसीईआर स्टेक होल्डर्स की आयोजित बैठक में जिले से तीन अधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. देवकरण (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केवीके के प्रधान), डॉ. रामकेवल (विषय विशेषज्ञ एवं केवीके के पादप संरक्षण) तथा सीआरएपी के समन्वयक डॉ. कुणाल आनंद ने भाग लिया। आईसीएआर व आरसीईआर स्टेक होल्डर्स के निदेशक डॉ. अनुप दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तीनों पदाधिकारियों को खेती की उन्नत तकनीक पर जोर देने को कहा गया। बैठक में विभिन्न कृषि हस्तक्षेपों, जैसे जीरो टिलेज, रेज्ड बेड तकनीक तथा फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर भी विस्तृत चर्चा...