बरेली, मार्च 2 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएससी (कृषि), बीएससी (ऑनर्स) कृषि एवं एमएससी (कृषि) की विषम सेमेस्टर 2026 की बाह्य प्रयोगात्मक और आंतरिक परीक्षाओं की तिथि 15 मार्च तक विस्तारित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि निर्धारित अवधि में परीक्षाएं सम्पन्न करा अंक समर्थ पोर्टल/विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड करें। 15 मार्च के बाद किसी भी स्थिति में अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे और विलंब की स्थिति में संबंधित महाविद्यालय का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। प्रथम सेमेस्टर की मुख्य प्रयोगात्मक परीक्षा पूर्ववत विश्वविद्यालय स्तर पर बाह्य-आंतरिक परीक्षकों द्वारा कराई जाएगी। महाविद्यालयों को इवेलुएटर नियुक्त करने का अधिकार नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...