अमरोहा, जुलाई 21 -- अमरोहा। कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के साथ ही निर्यातकों को 25 प्रतिशत परिवहन अनुदान मिलेगा। कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के निरीक्षक अजब सिंह ने इस बावत सांसद कंवर सिंह तंवर से मुलाकात की। बताया कि जिले से आम, मेंथा व गुड़ का निर्यात किया जा रहा है। कृषि निर्यात नीति-2019 के तहत कृषि उत्पादों के निर्यात पर 25 प्रतिशत परिवहन अनुदान की व्यवस्था है। पात्र निर्यातक फर्में निर्धारित प्रपत्रों के साथ आवेदन कर सकती हैं। जिले के किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को भी कृषि निर्यात से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। तीन एफपीओ निदेशकों को हैदराबाद में आयोजित कृषि निर्यात प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्यात प्रक्रिया, गुणवत्ता मानक व अंतरराष्ट्रीय बाजार संबंधी जानकारी दी गई। कृषि निर्यात नीति-2019 के तहत चयनित कृषि जिंसो...