लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कृषि निदेशालय के अधीन अवर अभियंता (जेई) के 134 पदों पर भर्ती के लिए 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक आवेदन लेगा। इसमें 14 अक्तूबर तक संशोधन किया जा सकेगा। भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे।अनारक्षित वर्ग के 54, अनुसूचित जाति 23, अनुसूचित जनजाति एक, अन्य पिछड़ा वर्ग 43 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 13 पद हैं। भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। हाईस्कूल के साथ कृषि अभियंत्रण में त्रिवर्षीय डिप्लोमा या एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित मान्ता प्राप्त अर्हता वाले पात्र होंगे। यह भी पढ़ें- वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 14 सितंबर से आवेदन से संबंधित और परीक्षा पाठ्यक्रम के बारे में आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकत...