बहराइच, मई 3 -- बहराइच, संवाददाता। अपर कृषि निदेशकएलबी यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने जरवल ब्लॉक के ग्राम रिठौरा में प्रगतिशिल किसान अजय वर्मा के खेत पर उर्द और गन्ना की सहफसली खेती का निरीक्षण किया। फसल अच्छी पाई गई। उन्होंने किसानों से जायद में खाली खेतों में सहफसली खेती कर आय बढ़ाने की अपील की। इसके बाद कृषि भवन बहराइच में मंडल के सभी उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारियों संग कृषि योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में बहराइच के उपनिदेशक विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, श्रावस्ती, बलरामपुर व गोंडा के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत धरसवा, चित्तौरा में रामचंद्र पांडेय के हाइटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग सेंटर का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- मंडलीय टास्क फोर्स अधिकारी ने किया सहफसली खेती...