आजमगढ़, फरवरी 10 -- आजमगढ़ । कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप, उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम समाज पीजी कालेज, जयस्थली बाबू की खजुरी में पहली मार्च को एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीन तकनीकी परिवर्तनों, एग्री-स्टार्टअप, स्मार्ट फार्मिंग, जलवायु अनुकूल कृषि, मूल्य संवर्धन, फूड प्रोसेसिंग एवं ग्रामीण युवाओं के लिए उद्यमिता के अवसरों पर विस्तार से चर्चा होगी। कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी, उप्र लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. डॉ. रामप्यारे, स्टार्ट अप इंडिया से जुड़े विशेषज्ञ डॉ.ओंकार राय, अखिल भारतीय एग्रीविजन के प्रमुख श्री विक्रम सिंह, वाराणसी के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. त्रिभुवन नाथ चौबे जैसे विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। कार्यशाला के मुख्य संरक्षक महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.